पानी में डूबी गड्ढे वाली सड़क, ग्रामीणों ने कर दी धान की रोपाई, दिया है 20 दिनों का अल्टीमेटम
ग्रामीणों ने प्रशासन को 20 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए मांग की कि निर्धारित अवधि के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि तय समय में कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।