वृंदावन में नाविकों से मारपीट के बाद अस्पताल पहुंचे संजय निषाद, बोले- दोषियों पर होगा सख्त एक्शन
वृंदावन के चीरघाट क्षेत्र में मंगलवार को विवाद के बाद दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने और पथराव की घटना हुई थी। इसमें कई लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल ले जाने के दौरान एंबुलेंस चालक और मेडिकल स्टाफ के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।