सुल्तानपुर: 8 साल के बच्चे से कुकर्म के दोषी को 20 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 25 हजार का जुर्माना
फैसला शनिवार, 29 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे सुनाया गया। विशेष न्यायालय ने मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 18 महीने में आरोपी को दोषी ठहराया। दोषी राज बहादुर कुड़वार थाना क्षेत्र के सरैया पूरे बिसेन गांव का निवासी है।