लखनऊ में लगे ‘दशानन’ पोस्टर पर घमासान, BJP प्रवक्ता बोले- ये सारे चेहरे सनातन विरोधी
भाजपा प्रवक्ता अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि इसमें दिखाए गए नेता देश, सनातन और हिंदुओं की आस्था का अपमान करते हैं। उन्होंने पोस्टर लगाने वालों को जागरूक बताते हुए कहा, “ये सारे चेहरे सनातन विरोधी हैं। इसलिए कुछ जागरूक लोगों ने इनके पोस्टर लगाए हैं।”