यूपी में रिटायर्ड विशेषज्ञ डॉक्टरों को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उप मुख्यमंत्री और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर और खासकर विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अनुभवी रिटायर्ड विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं लेने से इलाज की व्यवस्था मजबूत होगी।