मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को परिवार से मिलाया, सिंगरामऊ पुलिस की हो रही सराहना

देवेश सत्यम

जौनपुर। सिंगरामऊ पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

गश्त के दौरान मिला युवक

सोमवार रात थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पीआरवी-8447 को कवली गांव के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। पूछताछ के दौरान वह अपनी सही जानकारी नहीं दे सका, जिससे उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का अंदेशा हुआ। पुलिस उसे थाने ले आई।

पहचान कर परिजनों से किया संपर्क

पुलिस ने धैर्यपूर्वक पूछताछ और अन्य माध्यमों से युवक की पहचान की। उसकी पहचान पवन कुमार (28) पुत्र भोला मुर्मू, निवासी ग्राम दुधघटिया, थाना फुलीडुमर, जिला बांका (बिहार) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें सिंगरामऊ थाने बुलाया।

सकुशल परिजनों को सौंपा

मंगलवार को युवक के बड़े भाई राकेश मुर्मू के थाने पहुंचने पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पुलिस ने पवन कुमार को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

लोगों ने की पुलिस की सराहना

स्थानीय लोगों ने सिंगरामऊ पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया है।

Leave a Comment