जौनपुर: 11 वर्षीय राघव ने मांगा इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम, विधायक ने लगा दिया तहसीलदार-लेखपाल को फोन
राघव की पहल और खेल के प्रति उसके उत्साह की सराहना करते हुए विधायक रमेश सिंह ने मौके पर ही कस्बे के नायब तहसीलदार पियूष सिंह और हल्का लेखपाल सौरभ से मोबाइल पर बात की और इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम के लिए उपयुक्त जमीन तलाशने के निर्देश दिए।