जौनपुर: साइबर ठगी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 92 हजार नकद, 10 फर्जी आधार कार्ड बरामद

जौनपुर। जिले की पुलिस(Jaunpur Police) ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित साइबर ठगी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹92,000 नकद, 10 फर्जी आधार कार्ड और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

ऑनलाइन ठगी की रकम दूसरे खातों में मंगवाते थे आरोपी

Jaunpur पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित साइबर गिरोह बनाकर विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन साइबर ठगी को अंजाम देते थे। ठगी से प्राप्त धनराशि को सीधे अपने खातों में न मंगवाकर अन्य लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर कराया जाता था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।

ऐसे निकालते थे पैसे

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने परिचितों और दोस्तों के बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। ठगी की रकम इन खातों में आने के बाद एटीएम के जरिए नकदी निकाल ली जाती थी। इस तरीके से गिरोह साइबर अपराध से मिली रकम को ठिकाने लगाने का काम करता था।

पहचान छिपाने के लिए बनवाए फर्जी आधार कार्ड

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी वास्तविक पहचान छिपाने और विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। जौनपुर पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment