प्रतापगढ़: एंटी करप्शन अधिकारी बनकर लोगों से उगाही करने वाला शख्स गिरफ्तार, जांच में ID कार्ड निकला फर्जी
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली नगर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खुद को एंटी करप्शन अधिकारी बताकर अधिकारियों पर दबाव बनाता है। इसके साथ ही उसके द्वारा आम लोगों से धन उगाही किए जाने की भी जानकारी पुलिस को मिली थी।