भदोही के रीतेश कुमार गुप्ता बने सहायक लेखाकार, जिले और समाज का बढ़ाया मान

भदोही। भदोही जिले के रजपुरा कॉलोनी फेज-2 के रहने वाले रीतेश कुमार गुप्ता का चयन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में सहायक लेखाकार (Assistant Accountant) के पद पर हुआ है। रीतेश कुमार गुप्ता की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। परिजनों, प्रियजनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यूपीएसएसएससी ने जारी किया अंतिम परिणाम

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 03-परीक्षा/2024 के तहत आयोजित सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया है। परीक्षा के तहत कुल 1828 विज्ञापित पदों के सापेक्ष 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।

सहायक लेखाकार के 570 अभ्यर्थियों का चयन

आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत सहायक लेखाकार के 668 सामान्य चयन पदों के सापेक्ष 570 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों में 387 अनारक्षित वर्ग, 117 अन्य पिछड़ा वर्ग और 66 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं।

रीतेश कुमार गुप्ता के चयन की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की उपलब्धि बताते हुए रीतेश को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment