‘विश्वविद्यालय तोड़ने वाले कभी अपने नहीं रहे’
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश मानता है कि भाजपा आक्रांता है। इतिहास गवाह है कि विश्वविद्यालयों को तोड़ने वाले कभी अपने लोग नहीं रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार नकारात्मकता का नया इतिहास लिख रही है।
‘भाजपा छात्र, नौजवान और शिक्षा विरोधी’
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार छात्र, नौजवान और शिक्षा विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है और उसके एजेंडे में शिक्षा, नौकरी और रोजगार नहीं है।
‘जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की मुहिम में साथ हैं’
सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की मुहिम में पूरी तरह साथ है। उन्होंने कहा कि हर विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है।
देशभर से समर्थन की अपील
अखिलेश यादव ने देशभर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर को बचाने के लिए सभी लोग आगे आएं और इस मुहिम का हिस्सा बनें।