प्रतापगढ़: 38.42 ग्राम MD के साथ जुनैद गिरफ्तार, NDPS एक्ट में भेजा गया जेल

प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 38.42 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स के साथ एक पूर्व प्रधान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूरा देवयानी निवासी जुनैद अहमद पुत्र अब्दुल सलाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।

तलाशी में एमडी ड्रग्स और नकदी बरामद

पुलिस के मुताबिक, 15 जुलाई 2026 की रात करीब 8:34 बजे उपनिरीक्षक विवेक कुमार यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एमडी लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सराय जम्मुअरी नहर पुलिया के पास घेराबंदी की और जुनैद अहमद को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पीली पन्नी में रखा 38.42 ग्राम एमडी और 240 रुपये नकद बरामद किए गए।

पूछताछ में नशीला पदार्थ बेचने की बात कबूली

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशीले पदार्थ की बिक्री कर अपनी आजीविका चलाता है। इसके बाद पुलिस ने बरामद एमडी को विधिक प्रक्रिया के तहत सील कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।

सीओ पट्टी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल बद्री नारायण, कांस्टेबल अभिषेक चौरसिया, रिजर्व कांस्टेबल शिवकुमार गौड़ और रिजर्व कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी (सीओ) पट्टी प्रदीप सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Comment