शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र, CM योगी के हाथों मिला तो खिले चेहरे
वाराणसी की आंचल शुक्ला का चयन अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, टाउनहॉल में कला विषय की प्रवक्ता (PGT) के पद पर हुआ है। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति-पत्र मिलने पर उन्होंने इसे अपने बड़े सपने के पूरा होने जैसा बताया।