रक्षाबंधन पर योगी सरकार की फ्री बस सेवा का असर, पहले दिन 9.26 लाख महिलाओं ने किया सफर
यूपीएसआरटीसी के प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने बताया कि महिलाओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय से लेकर फील्ड स्तर तक अधिकारी और कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।