दीपोत्सव-2026: रंगों और रील से दुनिया देखेगी नव्य अयोध्या, सीएम योगी करेंगे विजेताओं का सम्मान

लखनऊ। दीपोत्सव-2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग चित्रकला और रील मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहा है। इसके जरिए प्रतिभागी अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों, विकास और दीपोत्सव की भव्यता को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत कर सकेंगे। दोनों प्रतियोगिताओं में सभी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर है। विजेताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य बातें

  • दीपोत्सव-2026 के लिए आयोजित हो रही हैं चित्रकला और रील मेकिंग प्रतियोगिताएं।
  • चित्रकला की थीम ‘कला के माध्यम से अयोध्या का उत्सव’।
  • दीपोत्सव में सीएम योगी की उपस्थिति में होगा विजेताओं का सम्मान।

रंगों से दिखेगी अयोध्या की विरासत

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को वॉटर कलर से अयोध्या की संस्कृति, धार्मिक स्थलों और विकास को दर्शाती मौलिक पेंटिंग बनानी होगी। वहीं, रील मेकिंग प्रतियोगिता की थीम ‘नए रूप में अयोध्या’ है। इसमें 30 से 60 सेकंड की मौलिक वीडियो रील बनानी होगी। नकल, आपत्तिजनक सामग्री और नियमों के विरुद्ध तैयार प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

प्रतियोगिता में इन बातों का रखें ध्यान

प्रतिभागियों को दोनों प्रतियोगिताओं में मौलिक सामग्री प्रस्तुत करनी होगी। चित्रकला वॉटर कलर से तैयार होनी चाहिए, जबकि रील 30 से 60 सेकंड की होनी चाहिए। वीडियो में संगीत और दृश्यों के लिए कॉपीराइट मुक्त सामग्री का इस्तेमाल करना अनिवार्य है। नकल की गई, भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री वाली प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। एआई से तैयार कलाकृतियां भी मान्य नहीं होंगी।

ऐसे करें आवेदन

चित्रकला प्रतियोगिता: यहां क्लिक करें

रील मेकिंग प्रतियोगिता: यहां क्लिक करें

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक, इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को रचनात्मकता के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाना है। वहीं, अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को अपनी कल्पनाशीलता दिखाने और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का अवसर देंगी।

Leave a Comment