प्रतापगढ़। पुलिस लाइन(Pollice Live) में 17 जुलाई की सुबह पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर(Deepak Bhukar) के निर्देशन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस जवानों को अनुशासन, एकरूपता और दक्षता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ड्रिल और शस्त्र प्रशिक्षण का कराया गया पुनर्भ्यास
निरीक्षण के दौरान जवानों से टोलीवार ड्रिल कराई गई। साथ ही शस्त्र प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक अभ्यासों का पुनर्भ्यास भी कराया गया, ताकि पुलिस बल की कार्यकुशलता और तैयारियों को और मजबूत बनाया जा सके।
ड्रोन कैमरे से रखी गई पूरे मैदान पर नजर
प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों की सटीक निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का भी उपयोग किया गया। ड्रोन के माध्यम से पूरे परेड मैदान की रियल टाइम मॉनिटरिंग की गई, जिससे प्रशिक्षण और आयोजन को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सका।
इस अवसर पर रिजर्व निरीक्षक राजीव राय ने पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन किया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित कराई। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।