आशुतोष दुबे
जौनपुर के सुइथाकलां विकासखंड में गुरुवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। विकासखंड सुइथाकला स्थित बीआरसी परिसर से निकाली गई इस रैली को ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी और खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शिक्षकों ने लोगों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक
रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। बीआरसी परिसर से शुरू हुई बाइक रैली सरायमोहिउद्दीनपुर तक पहुंची। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
खंड शिक्षा अधिकारी ने खुद संभाली बाइक की कमान
खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह स्वयं बाइक चलाकर रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रास्ते में लोगों से अपने बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। साथ ही विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत भी लोगों को जागरूक किया गया।
बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ. उमेश चंद्र तिवारी, प्रधानाध्यापक सतीश सिंह, डॉ. रणंजय सिंह, संजय सिंह, सुधाकर सिंह, पंकज सिंह, पारस यादव, रवींद्र भास्कर, त्रिवेणी बिंद, अरविंद यादव, अजय मिश्र, राधेश्याम, राकेश कुमार, दुष्यंत मिश्र, निशाकांत यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।